नवजात की मौत के बाद सीएचसी में हंगामा
गंगापार, जून 27 -- मांडा सीएचसी में ऑपरेशन से पैदा हुई बच्ची की तबीयत खराब होने पर डफरिन अस्पताल प्रयागराज रेफर करने के बाद हुई मौत और सीएचसी में ऑपरेशन के दौरान सात हजार रुपये वसूली का आरोप लगाते हुए परिजनों ने चार घंटे तक हंगामा किया। चार घंटे बाद नायब तहसीलदार मांडा और इंस्पेक्टर के समझाने और ज्ञापन देने के बाद मिले आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया। थाना क्षेत्र के सुरवांदलापुर गांव निवासी मनीष मिश्रा की पत्नी सीमा देवी को दूसरा बच्चा आपरेशन से कराने के लिए 25 जून को नौ बजे सुबह मांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। 25 जून को शाम चार बजे आपरेशन से एक बच्ची पैदा हुई। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होती देखकर अधीक्षक डा यूपी सिंह कुशवाहा ने डफरिन अस्पताल प्रयागराज के लिए सीएचसी से रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि डफरिन में बच्ची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.