भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में सोमवार को एक नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सुल्तानगंज के फतेहपुर गांव निवासी सुनैना देवी की डिलीवरी रविवार को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में हुई थी। वहां पर बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद नवजात की मां और बड़ी बहन मेघा कुमारी अस्पताल परिसर में ही रोने लगी।मेघा ने बताया कि बच्चे के इलाज ठीक तरीके से नहीं किया गया। नवजात को नीकू वार्ड में रखने की बात कही गई थी। लेकिन बच्चे को यह कहकर बेड नहीं दिया गया कि बेड खाली नहीं है। मेघा ने बताया कि उनके पिता राजेश कुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनकी अनुपस्थिति में वह मां को डिलीवरी के बाद शिशु का इलाज कराने म...