पलामू, जून 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नवजात की मौत के बाद ढेला रोड लेस्लीगंज स्थित आशीर्वाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार लेस्लीगंज स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में दिनांक 25 जून 2026 की रात्रि में हुई सीजेरियन डिलीवरी के उपरांत नवजात को अग्रतर उपचार के लिए डाल्टनगंज के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। उक्त नवजात की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर सिविल सर्जन, पलामू के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लेस्लीगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को त्वरित जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया था। जांच के आधार पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन में उल्लेखित है कि अस्पताल न्यू आशीर्वाद अस्पताल के नाम पर पंजीकृत है जबकि वर्तमान में कागज पर आशीर्वाद अस्पताल लिखा हुआ है।मरीज की...