गौरीगंज, अप्रैल 7 -- महेंद्र सिंह/ अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के कमरौली कस्बे में स्थित रोड नंबर 3 आयशा चाइल्ड केयर अस्पताल में सोमवार देर शाम एक नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा कर स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। जामो थाना क्षेत्र के रेसी गांव निवासी मोहम्मद अमीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अप्रैल 2026 को उनके पोते का जन्म जगदीशपुर के एक निजी नर्सिंग होम में हुआ था। जन्म के बाद नवजात को पेशाब न होने की समस्या बताई गई जिसके चलते उसे उपचार के लिए कमरौली स्थित रोड नंबर 3 आयशा चाइल्ड केयर अस्पताल भेजा गया।परिजनों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती करने के बाद बच्चे को ऑक्सीजन स...