पीलीभीत, जुलाई 22 -- पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन एमसीएच विंग में प्रसव के दौरान मृत नवजात के मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। समिति मामले से जुड़े चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के बयान दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही जिम्मेदारी तय करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पिपरिया अगरु निवासी महिला का एक दिन पहले मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराया गया था। प्रसव के दौरान मृत नवजात का जन्म हुआ था। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्राचार्य क...