हरदोई, दिसम्बर 9 -- सांडी। एक ग्रामीण ने गांव में तैनात एएनएम पर नवजात को टीका लगाने से दूसरे दिन मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए थाने पर तहरीर देकर शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित को थाने बुलाया है। गांव ककेड़ी निवासी विनीत रैदास ने बताया कि वह राजस्थान प्रदेश में मजदूरी करता है। बीते पांच दिसम्बर को उसकी पत्नी सवित्री चार माह के नवजात प्रभाकर का टीकाकरण कराने के लिए ग्राम सचिवालय पहुंची थी। आरोप है कि एएनएम की ओर से नवजात का टीकाकरण किया गया। इसके बाद नवजात के टीका स्थान पर सूजन गई और अगले दिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजस्थान से गांव पहुंचे विनीत ने थाने पहुंच कर आरोपित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। एमओआईसी डाक्टर अखिलेश बाजपेई ने बताया कि जिस पर आरोप है वह महिला हेल्थ बर्कर है। उसकी टीकाकरण म...