गाजीपुर, मार्च 7 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के चौहान मार्केट में स्थित एक नर्सिंग होम में होली के दिन प्रसव के लिए पहुंची महिला को डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कहकर चार घंटे बैठा दिया। हालत बिगड़ने पर मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ में किसी तरह से ऑपरेशन कर मृत नवजात को बाहर निकाल प्रसूता की जान बचाई गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। सुल्तानपुर जलालाबाद गांव निवासी अशोक चौहान ने तहरीर में बताया कि होली के दिन उनके भतीजे ऋतुराज चौहान की पत्नी पम्मी चौहान की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर पहुंचे जहां से बच्चा टेढ़ा होने की जानकारी देते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद वह बहू को लेकर सानवी नर्सिंग होम विशिष्ट क्लीनिक दुल्लहपुर ले गए जहां ऑपरेशन के लिए आजमगढ़ से चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.