चतरा, जुलाई 17 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। क्षेत्र में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एक युवती से पूछताछ की, जिसमें उसने बच्चे को अपना बताया। शव को डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया है। एसआई विधायक यादव ने बताया कि पीड़िता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उसने गांव के एक युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...