हमीरपुर, अप्रैल 23 -- राठ। मझगवां थानाक्षेत्र के इटौरा गांव के पास खेत में एक ट्रैक्टर से उतरकर महिला नवजात शिशु का शव छोड़कर भाग गई। गुरुवार सुबह कल्लू महतौ अपने खेत की मेड़ पर बैठा था। तभी एक ट्रैक्टर आया और उससे महिला उतरकर नवजात शिशु का शव फेंककर भाग गई। कल्लू ने शोर मचाया। तब तक महिला जा चुकी थी। सूचना पर गांव के लोग पहुंच गए। मझगवां पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। और बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...