फतेहपुर, मई 10 -- मलवां। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कालेज में शिशु रोग विभाग की ओर से एनएनएफ इंडिया के तत्वावधान में नेशनवाइड एनआरपी डे-बेसिक नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। एलटी-1 सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डाक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात शिशुओं के पुनर्जीवन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आरके मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जन्म के समय सांस लेने में कठिनाई होने पर नवजात को तत्काल जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराने की तकनीकों से स्वास्थ्य कर्मियों को दक्ष बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हैंड्स-आन अभ्यास कराया गया, जिससे आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- नवजात शिशुओं की...