कटिहार, अप्रैल 23 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवग्राम में पिछले दो महीनों से आरओ मशीन खराब रहने के कारण छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि विद्यालय के बच्चे चापाकल का पानी पीने को मजबूर हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी ने बताया कि आरओ मशीन खराब होने की सूचना विभाग को करीब दो महीने पहले ही दे दी गई थी, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि बार-बार जानकारी देने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इधर, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों में इसको लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, क्योंकि चापाकल का पानी हर समय सुरक्षित नहीं होता है। इस संबंध में प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी...