हरदोई, फरवरी 7 -- पिहानी। बिजली उपकेंद्र परिसर में नवनिर्मित नवग्रह देव मंदिर में नवग्रह देवताओं की मूर्तियों की विधि विधान से मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। जेई अजय कुमार शर्मा, अमितेश अग्रवाल, सुधीर गुप्ता ने पूजन किया। भंडारा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अनुज कुमार, प्रशांत मिश्रा, शेरू, अभिषेक ठाकुर, अभिनव, शिवदत्त आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...