लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- सहकारिता विभाग ने खरवहिया गांव में नवगठित बी-पैक्स खगियापुर शाखा का लोकार्पण धूमधाम से किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार, विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस नई बी-पैक्स शाखा के शुरू होने से क्षेत्र के करीब दस हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को खाद, बीज सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। मुख्य अतिथि विनीत मनार ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों की सच्ची मित्र हैं। इनके माध्यम से किसानों को फसली, डेयरी समेत अन्य ऋण मात्र तीन प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-केसीसी पोर्टल के जरिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बहुद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति की आवश्यकता महस...