बहराइच, दिसम्बर 11 -- बहराइच, संवाददाता। इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बहराइच के सभागार में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद की सभी नवगठित बहु उद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों (एमपीएसीएस) के पदाधिकारियो एवं प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सत्र संयोजक अभिषेक तिवारी ने सहकारिता की मूल भावना एवं सामाजिक महत्व एवं स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समितियां यदि नवाचार और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, तो वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि समितियां पारंपरिक कृषि व्यवसाय के अतिरिक्त नवोन्मेषी परियोजनाएँ यथा कोचिंग एवं प्रशिक्षण केंद्रों को बढ़ावा दें जिससे ग्रामीण युवाओं को कौशल आधारित रोजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.