भागलपुर, अप्रैल 30 -- नवगछिया।निज संवाददाता। नवगछिया से इस वर्ष तीन हज यात्री मक्का के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर दोनों समुदायों के लोगों ने एक दर्जन स्थानों पर हाजियों का स्वागत किया। मुमताज मुहल्ला निवासी अयूब अली सहित तेतरी के मो. रियाज अपनी पत्नी सहित हज यात्रा पर निकले। नवगछिया स्टेशन से तीनों हज यात्री गरीब नवाज एक्सप्रेस से रवाना हुए। स्टेशन पर सैकड़ों लोगों ने हजयात्री का सम्मान किया। इस मौके पर पंडित सुरेन्द्र शर्मा, चंदेश्वरी सिंह मुकेश राणा, हाजी चन्नू हाजी निसार, मो. मोहिउद्दीन, मो. मुक्तार, मो. तनवीर, मो. नईम आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भरगैन से 13 यात्री हज को रवाना, माला पहनाकर दी विदाई यह भी पढ़ें- हज यात्रा पर रवाना हुए दंपति यह भी पढ़ें- लब्बैक की सदा संग हज को रवाना हुए जायरीन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...