भागलपुर, जनवरी 31 -- नवगछिया, निज संवाददाता। बिहार के न्यायालय को उड़ाने की धमकी के बाद बिहार के न्यायालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं नवगछिया व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों ने मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच की। वहीं न्यायालय में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। वहीं बार एसोसिएशन के महासचिव अजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में अभी भी कई खामियां है। न्यायालय के मुख्यद्वार पर तैनात महिला सिपाही मोबाइल में व्यस्त रहती हैं। वहीं अधिवक्ता संघ में कार्यरत अधिवक्ता भगवान भरोसे काम करते हैं। उनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके पहले भी कई अधिवक्ताओं की हत्या हुई है। मुझे भी धमकी मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...