भागलपुर, मई 16 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता। नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला शंकर टॉकीज के पास नया टोला से मिल टोला जानेवाली सड़क पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सिर से खून के साथ मांस के लोथड़े बाहर निकले हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि लोहे अथवा लोहे के टुकड़े से सिर पर मारकर उसकी हत्या की गई है। सुबह लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना नवगछिया जीआरपी को दी। नवगछिया जीआरपी ने शव को देखने के बाद इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी। नवगछिया थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि शंकर ने पुलिस वालों के सहयोग से शव को उठाकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान सहोरी निवासी नवीन कुमार सिंह (40 वर्ष) पिता महेश्वर सिंह के रूप ...