भागलपुर, अप्रैल 15 -- नवगछिया (भागलपुर) से संजीव चौरसिया की रिपोर्ट: नवगछिया के बाबा विशु राउत सेतु पर बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक और पिकअप की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है और 6 घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी नवगछिया के ही रहने वाले हैं। नवगछिया के बाबा विशु रावत पुल पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन और पिकअप 407 की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मिल्की गांव निवासी संजो देवी (60 वर्ष) और कारी देवी (55 वर्ष, पति- प्रकाश मंडल) और पा चो चौधरी के रूप में हुई है। घायलों में फुदनी चौधरी (55), मनोज यादव (40) और शोभा देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.