भागलपुर, मार्च 23 -- नवगछिया के नव पदस्थापित एसपी राजेश कुमार ने न्यू पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न थानाध्यक्षों व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि समीक्षा बैठक में पुलिस जिला नवगछिया में बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटना पर रोक के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए उनकी सम्याओं की जानकारी भी ली गयी। उन्होंने आमलोगों से भी बेहतर पुलिसींग में सहयोग करने की अपील की। मुस्लिम धर्मावलंबियों के पर्व ईद के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों व आम जनता को बधाई दी। उन्होंने रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा के लिए व्यापक इंतजाम किए जाने की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि प...