भागलपुर, फरवरी 17 -- नवगछिया रेलवे स्टेशन के मालगोदाम को ऊंचा करने के लिए 12 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यहां पर 750 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण की जाएगी। साथ ही प्लेटफॉर्म की उंचाई का कार्य किया जाएगा। यह कार्य गति शक्ति योजना के तहत रेल परियोजना के तहत शुरू किया गया है। गति शक्ति के आईओडब्लू कमलेश कुमार ने बताया कि सड़क एवं मालगोदाम के निर्माण के साथ-साथ अन्य कार्य की स्वीकृति विभाग के द्वारा दी गई है। इस बरसात से पूर्व कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.