भागलपुर, अप्रैल 3 -- नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला पांच अप्रैल को सर्वोदय मैदान बिहपुर में होने जा रहा है। संयोजक घनश्याम प्रसाद एवं सचिव राजेश कुमार राजू ने बताया कि फाइनल मुकाबला बिहपुर एवं नारायणपुर के बीच होगा। संयुक्त सचिव सह आयोजन प्रभारी मो. इबरार आलम ने बताया कि आयोजन की पूरी तैयारी हो गई है, फाइनल मैच क्रिकेट रेड बॉल से होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...