भागलपुर, फरवरी 23 -- नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में नवगछिया क्रिकेट लीग वन का फाइनल मुकाबला तेतरी मैदान नवगछिया में आयोजित हुआ। फाइनल मुकाबला नवगछिया टाइगर एवं नवगछिया यूथ के बीच खेला गया। नवगछिया टाइगर ने यह मुकाबला 103 रनों से जीतकर कप पर कब्जा किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नवगछिया के एसडीपीओ ओम प्रकाश थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नवगछिया क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव पूर्व उप प्रमुख गौतम कुमार, बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, संयोजक घनश्याम प्रसाद आदि थे। सभी ने मिलकर खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पहले खेलते हुए नवगछिया टाइगर ने 270 रन बनाए। जवाब में नवगछिया यूथ टीम 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...