भागलपुर, मई 7 -- नवगछिया।निज संवाददाता। नवगछिया के गोपालपुर विधायक  शैलेश  कुमार उर्फ बुलो मंडल और बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र के मंत्री बनाए जाने पर नवगछिया के लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। पूर्व विधायक अमित राणा ने बिहार सरकार के मंत्रीमंडल में नवगछिया अनुमंडल के दोनो विधायक को मंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नवगछिया अनुमंडल में दो विधायक हैं और बिहार सरकार के द्वारा दोनो विधायक को मंत्रीमंडल मे जगह मिलने से नवगछिया का विकास तीव्र गति से होगा। पूर्व सांसद  अनिल यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी का नवगछिया की जमीन से जुड़ाव का लाभ नवगछिया वासियों को मिला।  यह भी पढ़ें- नवगछिया के दो-दो मंत्री बनने पर बधाइयों की झड़ी  उन्होंने कहा कि नवगछिया हम सबों के प्रयास से पुलिस जिला बना था अब दोनो मंत्री के कार्यकाल में नवगछिया पू...