भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर। नवगछिया की रहने वाली खुशी भुडोलिया ने सीए की परीक्षा में सफलता हासिल की है। भागलपुर सीआईसीएएसए चेयरमैन कमलकिशोर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि भागलपुर क्षेत्र के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। उन्होंने बताया कि खुशी ने कुल 300 अंक हासिल किए। खुशी कंचन भुडोलिया और मुरारी भुडोलिया की बेटी हैं। उनके पिता नवगछिया के व्यवसायी हैं। कमल ने बताया कि भागलपुर से अलग-अलग ग्रुप में परीक्षा देने वाले कुल 75 छात्रों में 14 छात्र सफल रहे। यह भी पढ़ें- अमन कुमार ने सीए की परीक्षा में मारी बाजी यह भी पढ़ें- कार्तिकी नौहवार ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की यह भी पढ़ें- पालोजोरी की राखी अग्रवाल बनी सीए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...