भागलपुर, दिसम्बर 27 -- नवगछिया, निज संवाददाता। सोनपुर डिवीजन के सीनियर डीईएन खान हाफिजुर रहमान और थाना बिहपुर के आईएन केके मिश्रा ने आईओडब्ल्यू अविनाश कुमार के साथ शुक्रवार को नवगछिया और कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच चौथी लाइन बिछाने को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने गति शक्ति के तहत नवगछिया रेलवे स्टेशन के पास बन रहे नए स्टेशन भवन की जगह का भी निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने नए प्लेटफार्म और चौथी लाइन बिछाने को लेकर के मापी कराई। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि लगभग 10 किलोमीटर लंबी कटरिया और नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। जिससे कि यहां पर किसी तरह की प्लेटफॉर्म या रेलवे लाइन ट्रैक पर परेशानी ना हो। इस मौके पर प्राक्कलन की तैयारी के साथ-साथ रिपोर्ट भेजने की बात कही है। मालूम हो कि कटिहार बरौनी रेल खंड के...