नवगछिया एसडीओ ने भी सेतु की जांच कराने को कहा
भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम ने भी विक्रमशिला सेतु की उच्चस्तरीय जांच किए जाने की आवश्यकता बताई है। आईएएस अधिकारी कर्दम ने जांच की मांग को लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक और एनएच 131बी, खगड़िया प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है। डीएम ने भी इसी पत्र को आधार बनाते हुए मुख्यालय से सेतु के भविष्य को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया कि विक्रमशिला सेतु की पिलर संख्या 121 एवं 122 के बीच स्थित एक्सपेंशन ज्वाइंट की जांच के लिए यथाशीघ्र टीम गठित की जाए और उचित कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों का परिचालन सुरक्षित इसके साथ ही विक्रमशिला सेतु पर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से निम्नांकित कार्य भी कराये जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.