फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। एक विश्व, एक मंत्र, शांति के लिए संदेश के साथ मनाए गए विश्व नवकार मंत्र दिवस के अवसर पर फरीदाबाद जिले में गुरुवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा नवकार मंत्र विश्व शांति और अहिंसा का प्रतीक है। सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक शहर के 25 स्थानों पर एक साथ हुए इस आयोजन में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया और विश्व शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम जैन साध्वी चंदनबाला एवं उनकी सुशिष्या साध्वी डॉ. धर्मरत्ना के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के लोगों ने एक साथ नवकार मंत्र का जाप किया। इससे बच्चों में संस्कार एवं आध्या...