नवआरंभ उत्सव के अवसर पर ग्रेजुएशन डे का आयोजन
सिमडेगा, अप्रैल 9 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के उकौली पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र में नवआरंभ उत्सव के अवसर पर पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए विदाई समारोह एवं ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। मौके पर बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने का संकल्प लिया। इस दौरान पोषण शपथ भी दिलाई गई, जिसमें बच्चों के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और यह संदेश दिया कि आंगनवाड़ी के बच्चे किसी से कम नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.