नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 5 नवंबर से 20 नवंबर तक पूरे NCR क्षेत्र में सभी तरह के निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर रोक लगाने की घोषणा की है। यह निर्देश दिल्ली-NCR में मौसम की वजह से बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए कड़े कदमों का हिस्सा है। इसके साथ ही सरकार ने यह फैसला अगले महीने पड़ रहे दीपावली के त्योहार को देखते हुए भी लिया है। दरअसल दिवाली पर पटाखों की वजह से प्रदूषण वैसे ही बढ़ जाता है, ऐसे में सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्यों पर रोक लगा दी। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'प्रदूषण को नियंत्रित करने की कोशिशों के तहत 5 नवंबर से 20 नवंबर तक पूरे NCR ...