प्रयागराज, नवम्बर 3 -- त्योहारों में रेलवे ने विभिन्न रूटों की विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से समस्तीपुर, बनारस, मऊ और दानापुर के साथ ही हडपसर-गाजीपुर सिटी स्पेशल के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन दस ट्रेनों के कुल 37 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल के आठ-आठ और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस तथा हडपसर-गाजीपुर सिटी स्पेशल के दो-दो अतिरिक्त फेरे शामिल हैं। यह भी पढ़ें- रानी कमलापति से गोरखपुर और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...