नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- November Lucky Zodiac Signs 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आएंगे। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को मंगल का गोचर सिंह राशि में होगा। सिंह राशि में केतु पहले से ही विराजमान हैं। इस तरह से सिंह राशि में केतु, गुरु और मंगल का मिलन होगा। इन तीन ग्रहों की युति 4 दिसंबर तक सिंह राशि में बनी रहेगी। 5 दिसंबर को केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में आ जाएंगे। इन तीन ग्रहों की सिंह राशि में युति मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। सिंह राशि में गुरु, केतु और मंगल की युति कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इस समय इन राशि वालों को धन लाभ होने के साथ करियर ...