लखनऊ, जुलाई 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि नवंबर माह तक विभागीय बजट 75% हर हाल में खर्च कर लिया जाए। लक्ष्य के अनुरूप बजट खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।धर्मपाल ने सोमवार को समीक्षा के दौरान कहा कि विभागीय योजनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पूरा किया जाए। किसी भी गोआश्रय स्थल पर जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। परिसर सूखा व स्वच्छ रखा जाए तथा गोवंश के बैठने के लिए पर्याप्त चबूतरों की व्यवस्था की जाए। वर्षा से बचाव के सभी जरूरी प्रबंध समय से किए जाएं। हर जिले में पांच एकड़ भूमि पर हरा चारा बोने की व्यवस्था की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...