नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- November 2026 Rashifal: नवंबर के बचे हुए दिन कुछ राशि वालों के लिए खास हो सकते हैं। नौकरी में चल रही परेशानियां कम होने से लेकर कारोबार में नए अवसर मिलने तक, कई मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जिन लोगों को लंबे समय से किसी काम में सफलता नहीं मिल रही थी, उन्हें भी महीने के आखिरी दिनों में राहत मिल सकती है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस दौरान पांच राशियों के जातकों को धन और करियर से जुड़े मामलों में फायदा मिलने की संभावना है।मिथुन राशि मिथुन राशि वालों को कामकाज में अपनी बात रखने का अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कहीं से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार में भी नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में फिलहाल कोई बड़ा जोखिम ...