महाराजगंज, मई 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इलाहाबाद में शनिवार सुबह नल में उतरे करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय शमा परवीन बुरी तरह से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए परिजन ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मां की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है। घटना सुनकर कर आसपास के लोगों की काफी ‌भीड़ इकट्ठा हो गई। यह भी पढ़ें- बिजली का तार टुटकर महिला पर गिरा, गंभीर रूप से झुलसीघटना का विवरण शनिवार की सुबह महिला मोटर चलाकर नल पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान नल के पाइप में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह पीछे की ओर गिर पड़ीं और उनका पैर नल के पाइप में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- करंट लगने से प्राइवेट कर्मी की मौत,...