काशीपुर, मई 5 -- दीप पाठक, काशीपुर, संवाददाता। नल पर बर्तन धो रही एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की करंट से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मोहल्ला अल्ली खां के हजरतनगर निवासी 50 वर्षीय नसरीन पत्नी बाबू हुसैन बीते सोमवार की शाम खाना बनाने के बाद बर्तन धोने के लिए घर में लगे हैंडपंप पर गई। जहां अचानक वह गिर गई। परिजन व आसपास के लोग महिला को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण करके महिला को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत पर गई महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों का हंगामा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। परिजन व आसपास के लोग करंट से मौत होने की बात कह रहे हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.