सिद्धार्थ, जून 17 -- बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में मंगलवार को नल से पानी भरने गई महिला को करंट लगा और गिर गई। परिवार और ग्रामीणों ने गंभीर हालत में बर्डपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मंगलवार सुबह शकीला खातून(50) पत्नी मजहर अली अपने घर के नल पर पानी लेने गई थी। अचानक उसे करंट लग गया और उसे झटक दिया, इसमें वह झुलस गई। मजहर अली का आरोप है कि मेरे घर के छत के ऊपर से होकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।लाइन को हटाने के लिए बिजली विभाग से लगातार ग्रामीण मांग करते आ रहे हैं लेकिन विभाग की लापरवाही से तार नहीं हटाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सिरसी में11 हजार केबी लाइन हटाने के लिए विभाग ने 11.62 लाख रुपये मांगे बर्डपुर फीडर के जेई अरुण कुमार का कहना है कि मुझे इस विषय पर जानकारी नहीं है। मैं देखवा लेता हूं कि क्य...