औरैया, जून 15 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव जौरा में नल पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव जौरा निवासी अशोक कुमार और सुरेश चंद्र के बीच सार्वजनिक नल से पानी भरने को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से अशोक कुमार और उनकी पत्नी देवकी देवी तथा दूसरे पक्ष से सुरेश चंद्र और उनकी पत्न...