नल पर पानी भरने को लेकर घर में घुसकर मारपीट
गाज़ियाबाद, जून 12 -- मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दौसा बंजारपुर में नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि घर में रखे नगदी व जेवरात भी ले गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। गांव दौसा बंजारपुर निवासी चिकी शर्मा व निकिल का मकान आसपास है। सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में धारदार हथियार से हमला कर दंपति को घायल कर दिया। आरोप है कि घर में रखे पांच हजार रुपये व जेवरात भी लूटकर ले गए। यह भी पढ़ें- बच्ची के फूल तोड़ने से नाराज दबंगों घर में घुसकर की मारपीट, आठ घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.