समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में भीषण गर्मी के बावजूद भी सभी जगहों पर नल जल का पानी नहीं पहुंच रहा है। नल जल की समस्या को लेकर समाजसेवी अमरजीत ठाकुर ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर अविलंब समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि खास टभका उत्तर पंचायत के वार्ड 7 में स्टेबलाइजर लगवाना है, वार्ड 05 राम टोली में 150 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। अतिरिक्त बोरिंग की आवश्यकता है। वार्ड 12 में स्टेबलाइजर, स्टार्टर व वायरिंग सही करवाना है। सुरौली पंचायत के वार्ड 06 से लेकर 11 में स्टेबलाइजर लगवाना है। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा के नलकूप को नियमित चालू कराएं टभका पंचायत के वार्ड 04 में नया समरसेबल बोरिंग करवाना है। छोरा टभका बन्हैती में पानी टंकी फटा हुआ है। जिसे बदलना आवश्यक है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.