बांका, जून 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के दलितटोला में नल जल योजना का लाभ लोगों को अपेक्षित रूप से नहीं मिल पा रहा है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित जल मीनार आज भी वार्डवासियों के लिए शोभा की वस्तु बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि, जल मीनार का निर्माण हुए करीब पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक इसमें वाटर फिल्टर नहीं लगाया जा सका है। इसके कारण जल मीनार से मिलने वाले पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं हो पा रहा है और लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। वार्डवासियों के अनुसार नल जल योजना के तहत प्रतिदिन घरों तक पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन पानी में आयरन की मात्रा काफी अधिक होने के कारण यह पीने योग्य नहीं है। लोगों का यह भी कहना है कि, यदि पानी को एक रात बाल्टी में छोड़ दिया जाए तो स...