मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। वार्ड 19 के गोला रोड में जन नल योजना से हुए कार्यों की खराब गुणवत्ता को लेकर वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त विक्रम विरकर से सोमवार को शिकायत की है। वार्ड पार्षद पूनम देवी ने नगर आयुक्त से इसकी जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि योजना का काम बीच में ही छोड़कर ठेकेदार फरार हो गया। जो काम हुआ है, उसकी गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं है। इसके अलावा कराए गए काम की सही से रखरखाव तक नहीं किया जा रहा है, जबकि काम पूर्ण होने के तीन साल तक ठेकेदार को ही रखरखाव करना है। मानक के अनुसार काम नहीं होने से गोला रोड में पानी की आपूर्ति पिछले एक माह से बंद है। वहीं, कई जगहों पर पाइप फट जाने से सड़क पर पानी का बह रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.