मुंगेर, मार्च 25 -- धरहरा ,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कठोर गांव स्थित वार्ड नंबर 13 में नल-जल योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि हर घर नल का जल पहुंचाने के लिए लाखों रुपये की लागत से योजना की शुरूआत की गई। बोरिंग भी कराया गया। लेकिन समस्या जस की तस रही। एक माह पूर्व पाइप बिछाया गया। लेकिन आज तक इसका लाभ लोगों को नहीं मिल सका। कई जगहों पर पाइप बिछाने का काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जबकि कहीं-कहीं पाइप डालने के बाद उसे चालू ही नहीं किया गया। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मोहन यादव, धर्मवीर कुमार, महेन्द्...