नल-जल योजना में अनियमितता से रोष
मुंगेर, मई 22 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड क्षेत्र के अमैया पंचायत अंतर्गत संग्रामपुर गांव में सात निश्चय नल-जल योजना में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। 19 मई को सहयोग शिविर में आए गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार को वार्ड संख्या पांच के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने आवेदन सौंपकर जांच की मांग की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि, वार्ड संख्या पांच में करीब एक वर्ष से पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा पड़ा है। कई घरों तक अबतक नल-जल कनेक्शन नहीं पहुंचाया गया है। करीब 40 घरों में आज तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जलमीनार बने शोभा की वस्तु, भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में पानी टंकी स्थापित होने के बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण शुद्ध पेयजल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.