नल जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी, नहीं मिला पानी
लोहरदगा, जून 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कैरो प्रखंड के हनहट में नल जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। यहां संवेदक द्वारा मिनी टावर पर 5000 लीटर सिंटेक्स लगा दिया गया है मगर ग्रामीणों को इस योजना से अभी तक किसी लाभुक को शुद्ध जल का उपलब्ध नहीं हो सका है। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज ने रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। अजय ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीणों को बिजली, पानी, दवा, एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कर पा रही है। जनता परेशान है। मंत्री- विधायक मस्त हैं।जलापूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता को चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों में लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध नहीं होता है तो भारतीय जनता पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करने करेगी।मौके पर भाजपा नेता मिथुन तमेड़ा, पवन तिग्गा, गोविंद महतो, रामचंद्र गिरी, बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.