नल जल योजना के नल में पानी उपलब्ध कराने की मांग
खगडि़या, जून 9 -- अलौली। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत एवं रामपुर अलौली पंचायत में नल जल योजना के तरह संचालित नल में पानी उपलब्ध कराने की मांग स्थानीय ग्रामीण उपभोक्ताओं ने की है। ग्रामीण जितेन्द्र कुमार, रघुनंदन, मंगल सिंह, देवकीनंदन आदि ने बताया कि सरकारी निर्देश के अनुसार तीन वक्त पानी सभी माह उपलब्ध कराना कहा जाता है, परन्तु नल संचालक अक्सर एक समय ही पानी देते है। जो अच्छी तरह संचालन करते हैं वह सुबह एक घंटे और शाम एक घंटे पानी दे पाता है। प्रशासन से मांग की कि कि इस गर्मी को देखते हुए तीन टाइम में छह घंटे पानी उपलब्ध होना चाहिए। इधर विभागीय जेई निरंजन कुमार ने बताय कि नगर पंचायत के अधीन नल जल योजना दे दी गई है। रामपुर अलौली पंचायत में सुपर भईजर के माध्यम से प्रतिदिन तीन टाइम में छह घंटे पानी उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया हे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.