मधुबनी, अप्रैल 29 -- अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। प्रखंड की देवहार, शिवा, मैलाम एवं गंगद्वार पंचायतों में सरकार द्वारा संचालित नल-जल योजना की बुधवार को अलग-अलग पदाधिकारियों द्वारा जांच की गयी। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत की हुई । यह भी पढ़ें- नल-जल योजना की अद्यतन स्थिति को ले भौतिक सत्यापन का निर्देशजांच के लिए नियुक्त अधिकारी डी एम के निर्देशानुसार गंगद्वार पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन, मैलाम पंचायत में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नीतीश कुमार, देवहार पंचायत में वरीय उप समाहर्ता रूपेश कुमार तथा शिवा पंचायत में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा नल-जल योजना के विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। जांच के दौरान जल की गुणवत्ता, पाइपलाइन में लीकेज, अनुरक्षकों के भुगतान, विद्युत मोटर की स्थ...