जहानाबाद, अप्रैल 29 -- ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों का किया जा रहा संकलन पंचायतों में उपलब्ध कुआं, चापाकल सहित अन्य जल स्रोतों का निरीक्षण करें अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले की सभी पंचायतों में पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- झार जल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का हो रहा निष्पादनजांच अभियान का उद्देश्य इस अभियान को ले जिलाधिकारी अमृता वैंष ने सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने आवंटित पंचायतों में भ्रमण कर हर घर नल-जल योजना की अद्यतन स्थिति का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत पदाधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक घर तक नियमित रूप से पानी पहुंच रहा है या नहीं, पाइपला...