सीवान, अप्रैल 16 -- सीवान। जिले के कई वार्डों में नल जल योजना अधूरी रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन कई जगहों पर पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। लोगों को अब भी हैंडपंप और निजी बोरिंग पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या और गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द योजना पूरी कर पानी आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...