सीवान, अप्रैल 24 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, पटेढा पंचायत के शूरवीर गांव (वार्ड संख्या 2) में दम तोड़ती नजर आ रही है। बीते एक महीने से गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन और मोटर बार-बार खराब हो जाती है। समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच जल संकट ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। लोग दूर-दराज के हैंडपंपों या निजी साधनों के सहारे पानी लाने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- समय सीमा समाप्त होने के बाद भी वृहद जलाशोध संयंत्र का निर्माण का कार्य नहीं हुआ पूरा इधर, नल-जल योजना के अनुरक्षक और वार्ड प्रतिनिधियों...