आरा, जनवरी 30 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार पंचायत स्थित नल जल टंकी के ऑपरेटरों का लगभग पांच वर्षों से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। मानदेय नहीं मिलने के कारण पंप ऑपरेटर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाते-लगाते वे थक चुके हैं। सहार पंचायत के नल जल पंप ऑपरेटर वार्ड नंबर पांच के प्रफुल्ल चंद्र शाह, वार्ड नंबर 11 के विष्णु शंकर और वार्ड नंबर 12 के जितेंद्र कुमार ने एक बार फिर नल जल योजना के कार्यपालक अभियंता से मानदेय भुगतान की गुहार लगाई है। पंप ऑपरेटरों के आवेदन को जायज बताते हुए जिला परिषद सदस्य सहार पूर्वी मीना कुमारी ने भी उनके समर्थन में अनुशंसा की है। इस संबंध में नल जल योजना के प्रखंड कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि पंप ऑपरेटरों के मानदेय भुगतान की मांग कई बार जिला कार्यालय को भेजी गयी है।

हि...